1
1
1
2
3
नौतनवा / महराजगंज।
नगर स्थित श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में रविवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में अपोलो हॉस्पिटल गोरखपुर के एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. अभिषेक गुप्ता ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। डॉक्टरों की टीम ने लाभार्थियों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी प्रदान की।
आयोजकों के अनुसार शिविर में कुल 38 मरीजों की जांच की गई तथा सभी को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।
इसी क्रम में एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। कृष्णा आई केयर की डॉ. रुक्मणी चौहान ने 25 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श एवं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। नेत्र जांच शिविर में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष पवन बेरीवाला ने कहा कि संस्था समय-समय पर समाजहित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी ताकि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।
इस अवसर पर मनोज दौचनिया, अनिल तुलस्यान, गौतम जोशी, कमल पोद्दार, सतनारायण अग्रवाल, रविंद्र शर्मा, बंटी गर्ग, विमल बेरीवाल, मोनू बेरीवाल सहित मंडल के कई सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।