1
1
1
2
3

नौतनवा / महराजगंज।
समाजवादी पार्टी नौतनवा इकाई द्वारा आगामी 25 मई 2026 को महंगाई, भ्रष्टाचार और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कमी के विरोध में पैदल मार्च एवं धरना प्रदर्शन आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। इस संबंध में पार्टी पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी नौतनवा को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन की अनुमति मांगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सोमवार सुबह 10 बजे ठुठीबारी चौराहे से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकालेंगे। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई, डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि तथा आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर विरोध जताया जाएगा।
पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रदेश में आम जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है। गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि सरकार समस्याओं के समाधान में विफल साबित हो रही है। इसी के विरोध में समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद करेगी।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कार्यक्रम में लगभग सौ से अधिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देने एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।